Sunday, July 25, 2010

~~~...गरजे बहुत, बरसे नहीं तुम...~~~

गरजे बहुत, बरसे नहीं तुम
मेरे साथ चले, मिले नहीं तुम...

As the rain falls I wait for your call
Only thing that'll brighten my day.
Hearing a sweet voice, a soft drawl
One way to chase the clouds away...


गरजे बहुत, बरसे नहीं तुम
मेरे साथ चले, मिले नहीं तुम...


Lonely black dot on the white wall,
Don't you dare to move, please stay.
You are a muse, a distraction for me,
Watching you, I pass hours, as I sway...

गरजे बहुत, बरसे नहीं तुम
मेरे साथ चले, मिले नहीं तुम...

Sunday, July 18, 2010

~~~...I have heard it before...~~~

there is something in your voice.

i have heard it before.

in the raindrops on the roof,
in the call of a bird at dawn.
that something which melts
the rough and strong walls
put up by my heart in despair.
that something, it might be
so many good things.
maybe it's joy itself
or sadness, concealed
in a shroud of happiness.
because i have only known
a sombre melancholy as
sweet as your voice.
you know, it might not be
any of those beautiful things.
maybe its just love,
pure and raw.  at least,
i like to think that way.

there is something in your voice.

i have heard it before.

Wednesday, July 14, 2010

~~~...Sings silent songs...~~~

दिल कुछ सोचने लगे, 
दिमाग से आवाज़ आती है...
फायदा क्या है? 
आज तक किसी नज़्म ने 
दिल्लगी से ज्यादा 
कुछ पा लिया?


bitter sugar
sings silent
songs in a
harsh tenor.

Thursday, July 8, 2010

~~~...मिला क्या तुमको?...~~~

मेरा घर जला कर मिला क्या तुमको?
सरहदें यूँ बनाकर, मिला क्या तुमको?

जन्नत जो कहलाया, मेरा यह आशियाँ...
इसे ऐसे तबाह कर मिला क्या तुमको?

चिनार के पत्ते, और शिकारों की तसवीरें...
मेरे ख़्वाब फ़ना कर मिला क्या तुमको?

सदायें फरिश्तों ने भी दी होंगी, कि रुको...
बेवजह यह खता कर, मिला क्या तुमको?

मुझे थी आस कि मिल सकूंगी बीते कल से...
'विती' को मायूस कर, मिला क्या तुमको?

Wednesday, June 30, 2010

~~~...kya farak padta hai...~~~

dabi aawaaz mein mera naam leke bas ek baar kaha hota ki pyaar hai mujhe bhi tumse...


phir kya aarzoo aur kya khwaishein...kya tamanna aur kya guftagu...

             par afsaana-e-baavri thehra...itni aasani se kaise nipte

'noor' ki bhi khwaishein hain jinmein kahin 'viti' ka zikr nahi






chahat-e-viti rahe latakti, kya farak padta hai
  sach mein, kya farak padta hai
  ek aur kissa jud jayega daastaanon ki pherist mein





kuch aur log padh lenge aur muskura denge
  khamosh aahon ki sureeli si sadayen sunkar





aakhir kitni raaton ki neend ganvaye viti intezaar mein
  ki kisi din to...

dabi aawaaz mein mera naam leke bas ek baar kahogi tum ki pyaar hai mujhe bhi tumse...

Thursday, June 24, 2010

~~~...सांझ ढलते अपने घर चलीं...~~~

साहिल में दिखीं कुछ सिलवटें
बढ़कर बवंडर जो बन चलीं...


वोह तो पाक जिंदगियां ठहरीं,
सारी रस्मों से हटकर चलीं...


मतवाले और परवाने थे ही सब
शमा की फरयादें बेअसर चलीं...


रूह की प्यास को मिटाना चाहा 
सहराओं की चाहतें बेखबर चलीं...


'विती' और 'नूर' की कहानियां 
कई ज़ुबानों पर बेधड़क चलीं...


मिले ठिकाने बहुत यादों को, पर
सांझ ढलते अपने घर चलीं...

Thursday, June 17, 2010

~~~...हाथों में हाथ हो...~~~

हाथों में हाथ हो, हाँ यह आस तो है
तेरे संग हर रात हो, एक प्यास तो है


रंगों में घुली, बरसात में कुछ धुली सी
यादें हैं, हाँ तुम नहीं हो, एहसास तो है


'विती' की बातों को सुनो तो पता चले 
ज़िन्दगी में 'नूर' की जगह ख़ास तो है...

Friday, June 11, 2010

~~~... Fireflies and lightening ...~~~

Fireflies and lightening
Were the two things I
Noticed as a light rain
Fell from clouds above.


हलकी सी बारिश में भीगना
तेरे संग फिर मुझे याद आया
तेरा खिलखिलाना, और शरमा
जाना फिर मुझे याद आया...


There was a woman with
Her dog strolling on the
Path, and a bunch of men
Walking up to the bars.


बरसती बूंदों की दबी आवाज़ में
खो जाना फिर मुझे याद आया
'नूर' को खोया देख 'विती' का 
वीराना फिर मुझे याद आया...



A train of thoughts led
Me to you.  Fireflies are
Just a muse and lightening
Is an excuse to remember.

Sunday, May 23, 2010

~~~...हिस्सों में बंटी ज़िन्दगी...~~~

कल रात बरस गयीं बूँदें |
कुछ आँखों से और कुछ
बाहर बादलों से गिरीं |


बरसने का सबब पूछा,
खामोश रहीं, टपक गयीं |
चुप्पी उनकी गूंजती है |


तुम्हारी ख़ामोशी, 'नूर'
यूँही मुझे तरसाती है |
ज़हन में समा जाती है |


मैं क्यूँ ना दूर जाऊं तुमसे?
क्यूँ ना मैं आजमाओं तुम्हें?
हक़ कुछ है मेरा भी, शायद |


ना छोड़ना मुमकिन 'विती'
ना ही रहना उसके साथ,
हिस्सों में बंटी ज़िन्दगी |

Tuesday, May 18, 2010

~~~...फर्क बेवफा और हरजाई में…~~~


बिखरी सी लट कहीं
बादलों की गहराई में
मासूमियत अंगड़ाई की
है बच्चों की जम्हाई में
कभी नज़रें चुराना तेरा
ढ़लते सूरज की रुसवाई में
दिखाई देती हैं तेरी आँखें
हर मंज़र की परछाई में
‘नूर,’ मिलें तो सोचना कभी
फर्क बेवफा और हरजाई में…