Monday, February 28, 2011

Abstract

एक रात के चाँद से जाने कितनी बातें करीं थीं;
बचपन से बुढ़ापे तक के सारे सपने और बंदिशें |

बहाना बना कर अगली रात खोली जो खिड़की,
नया चाँद मुझे गौर से ताकने लगा, हँसता हुआ |

चेहरे से झलकती उलझन देख दया आई शायद,
बोला "कल का ही हूँ मैं चाँद 'विती,' दोस्त तेरा!"

सब किस्से एक सांस में सुना गया वापस मुझे वो |
बोला, "लोग ज़िन्दगी में यूँ ही मिलेंगे आगे भी!"

थोडा भरा-भरा सा लग रहा था पिछले दिन से,
"बदलाव तो आने ही हैं, हिसाब रखना अब से!"

तब से आज तक जाने कितने ही लोग आये-गए,
चाँद से भी मेल-मिलाप नहीं होता | हाँ, 'नूर' है |

एक डायरी में लेखा-जोखा है सारे परिवर्तन का
कल उसे जला कर एक नयी ज़िन्दगी शुरू होगी |

Tuesday, February 15, 2011

:)



agar yun lage ki kisi ne pukaara naam tumhara
aur aas paas koi na dikhe door door tak...
samajh lena bas ki baavri si pawan ke sang
'noor' ko ek paigaam 'viti' ne bheja hai...




aadatan meri jaan dheere dheere jaati rahi
tere hoothon se muskurahat khilkhilati rahi

jannat ki aas ek baar phir ho chali darkinar
jab yunhi nazar se nazar meri takraati rahi

baahon mein thaama tha tumko, darte hue
door hone mein hai der, khudko behlati rahi

jab tak sitaara hai buland, kya hai fikr 'viti'
yeh baat main khudko tab samjhaati rahi

kal raat ajeeb sa ho raha tha mann, sehma
bas teri yaad hi phir raat bhar sehlaati rahi

'noor,' khushbu jo der se pehchani thi maine
subah talak mere zehan ko mehkaati rahi...







aadatan meri jaan dheere dheere jaati rahi
tere hoothon se muskurahat khilkhilati rahi


Wednesday, February 9, 2011

Valentine

Jahan itne Valentine nikal gaye,
Wahan ek aur jod do
Mathematical Induction lagao,
Aur aagey ki umeed bhi chod do..

(Thanks Viti, for this space :) )

Monday, February 7, 2011

~~~...जो हो चली 'विती' बावरी...~~~


दो एक बात कर लूँ फिर दिल लगाने की,
या लिख दूँ दास्ताँ तुमको भूल जाने की,
कर लूँ हज़ार वादे, सारे मैं निभा भी लूँ,
या सदा दूँ ए साक़ी शब को बहकाने की?

इन नज़रों के हसीन मयकदे की करूं बात,
नहीं तो लगाऊं शतरंज की नयी बिसात,
मांग लूँ तुमसे हक़ अपना एक आखरी बार,
नहीं तो पूछूँ की मेरी क्या रही औकात?

ख्वाइश है वहीँ पुरानी, हो हाथों में हाथ,
मिल जाए मुझे फिर से वोह इक रात,
जो हो चली 'विती' बावरी, और बेबाक,
'नूर,' ज़रा गौर से समझो यह हालात...

Wednesday, January 19, 2011

~~~... कुछ तो छोड़ दो 'नूर' ...~~~

For old time's sake and for a beautiful soul, a break from a break. :)

कुछ तो छोड़ दो 'नूर' इस जहां में जो तुम्हारी याद ना दिलाये...


सुबह चलूँ जाड़े में घर से तो कोहरा बन घेर लिया,
ऐसे ना चला काम तो ओस की बूँद बन चमक उठीं |
कभी यूँ ही गुलाब की पंखुड़ी में समा हाथ में आयीं
तो किसी दिन देखा की हवा को दे दी अपनी खुशबू |
अज़ान की बात क्या, मुझे रोज़ देती हो तुम सुनाई,
और अक्सर होता है, चूड़ियों में तुम ही खनकती हो |
हाल ही में पतंगों संग उड़ते-मचलते देखा था तुमको,
सागर की लहरें और झील का ठहराव, तुम ही तुम |


कुछ तो छोड़ दो 'नूर' इस जहां में जो तुम्हारी याद ना दिलाये...

Wednesday, December 22, 2010

Change.

Bob Dylan sang ...The times, they are a-changin'...


They are indeed for me.  I have lost my inspiration to write those poems that I used to churn out like a machine.  I say machine because I believe the poems were a result of the information I was forcefully feeding to my brain.  I was making myself feel things that did not exist.  My so-called real and intense 'feelings' were a projection of what I wanted to feel, not my genuine reactions, but the ones that I felt appropriate under the circumstances.  There was a time when I actually used to care, but that time has long passed and all I was trying to do was to fill a void.


People who are close to me believe they know me.  I wish this was true.  I wish they really knew what goes on in my mind and how I deal with it.  Truth is, at this point of time, there is not a single person in my life who knows me enough to be able to say "yes, i know her completely," because no one ever tried.  They are always happy to just pour all their innermost feelings and thoughts into me.  Apparently I am a good listener.  No one gives a damn as to what I have to say because I am either "too serious," "too boring," or, my favorite, "too random."


So here is the deal.  I am indifferent.  There is no other word to describe how I feel right now.  I have stopped caring for most people.  Call me selfish, call me harsh, or call me crazy.  My 'friends' never really acted like they ever cared much, and it is time to return the favor.  I definitely do not feel like writing any more mushy poems at the moment, because this mask I have been wearing has used up all my patience.  The emotional and psychological toll of dealing with this weird dichotomy of real and imagined feelings has been immense and I am burnt out.


It is time to take a sabbatical and meet the real me.  No more writing about things that are a product of a feigned existence.  

Monday, December 13, 2010

The Imaginary Friend

This was initially going to be a story, but oh well.  An imaginary, and intimate friend revisits a poor soul that is wasting away into oblivion.

कल ख़्वाब में बहुत अरसे बाद दिखे तुम
अब भी सहसा गए, बेहराल, दिखे तुम

महकने लगी फिर रूह की सियाह धुंध,
हालाँकि लगा कि कुछ बेज़ार दिखे तुम

दो कदम साथ चले, साहिल के किनारे
अजीब हो, जब आया ख़याल, दिखे तुम

सुनाया किस्सा दोस्त को यूँही बातों में
ना आया उसे समझ, क्यूँ यार दिखे तुम

आज मिले फिर तो उसके होश थे हवा
बताया मुझे, उसे भी इस बार दिखे तुम

कहा उसने कि तुमसे बात करनी चाही
पूछा, खैरियत? है क्या बात, दिखे तुम?

'विती' ने शायद सपना तो कल देखा था
तो 'नूर,' भला मुझे क्यूँ आज दिखे तुम?

खो जाने की है आदत, ख़ैर, सुकून मिला 
आखिरी नींद से पहले इक बार दिखे तुम...

Thursday, December 9, 2010

~~~...इक शख्स से मुलाकात हुई...~~~

महफिलों में जा बैठे
चैन जब थे लुटा बैठे
कुछ सूझता नहीं था 
ग़ैर से राज़ जता बैठे
ज़िन्दगी कमबख्त ये
इसे गुनाह बता बैठे


खैर इक शख्स से मुलाकात हुई
हम तो 'पल' में दास्ताँ सुना बैठे
पहले-पहल जो उनसे बात हुई
बिन सोचे यार पर्दा भी उठा बैठे
बहुत दिन बाद फिर बरसात हुई
हर फ़िक्र अब 'बावरी' भुला बैठे...

Saturday, December 4, 2010

~~~...कहने दे तू...~~~

This is vintage for me.  Well kind of! :D  It was written in the year 2006, when I used to have another blog.  I thought I would revisit it again.  What do you think?




अपने गेसुओं में मुझे खोने दे तू
अपनी बाहों में मुझे सोने दे तू

अरसों का प्यासा ढूंढता हूँ आब को
अपनी नज़रों के जाम मुझे पीने दे तू

जिद है तेरी ऐसी कि ना आये सामने
दिख जा कभी, मुझे अब जीने दे तू

चाँदनी सा चमके तन जब मिले झलक
ऐसे हसीं मंज़र का मज़ा मुझे लेने दे तू

कभी मेहरबान बन मेरी गली से गुज़र
मोहब्बत की इक मिसाल मुझे देने दे तू

तुझे क्या मालूम मुस्कराहट तेरी क्या है
अजब-ग़ज़ब मीठा दर्द मुझे सहने दे तू

तेरी बातें भी जगा देती हैं कैसा खुमार
चेहके से, बहके से हाल में मुझे रहने दे तू

माना मैं नहीं हूँ तेरे लायक ए 'नूर,' पर
राज-ऐ-'विती' क्या है मुझे कहने दे तू

ख्वाइश है ज़माने को भूल मिल जा मुझसे

बना ले अपना, एहसासों में मुझे बहने दे तू

Saturday, November 27, 2010

~~~...बेतरतीब अफसाना...~~~

शमा पर है इलज़ाम-ऐ-क़त्ल गर मारा जाए परवाना
कोसते सब मगर पिघली लौ के दर्द से हर कोई बेगाना

उसमें शोखी है, अदा है, घुरूर है, और ज़रा फ़िक्र भी,
उसे भी आता है पसंद यह अजीब, बेतरतीब अफसाना

वीरान दिल को आबाद तो करने से रही नज़र-ऐ-रहम
हाँ, साक़ी बन सको गर, ना जाना पड़े कभी मयखाना

निगाह पड़ जाए एक सरसरी, समझो बंदा तो दीवाना
खुदा, यहाँ शेर और बकरी के बीच कैसा है याराना?

खैरियत होती, तो दास्ताँ ना लिखी जाती मुझसे कोई
उसको दुआओं में ऊपर रखने का बस देना है हरजाना

कल गेसुओं को खुला छोड़ा तो 'नूर' ने कहा, "देखो!"
'विती,' क्या मजाल की मना करें जब है ऐसा बहाना?