Sunday, August 14, 2011

Musings

Originally posted as tweets with the hashtag #musings.

  • जुल्फों से घिरी तेरे माथे की शिकन भी नज़र में आती हैं तो ग़ज़ब का सुकून देती हैं |
  • चलो निकल चलते हैं सफ़र पर, कभी राह तुम्हारी होगी, तो कभी कदम मेरे |
  • सूखी कलम को बस एक ज़ुल्फ़ की बदली चाहिए. सरपट फिर जो दौड़ती है, देखने लायक चीज़ है |
  • दीवानों सी हालत में मुंह खुलवाया न करो, 'नूर' को खुदा कहना कुछ अच्चा सा तब लगता है |
  • तुम भले ही सो जाओ, नींद मुझे कब आएगी?  तुम्हारी मेरी उलझी साँसों से निकलने में ही सुबह हो जायेगी |
  • ट्रेन की आवाज़ रात के सन्नाटे में जब कानों तक आती है, एक टीस सी उठती है |
  • शायरी न समझो तो कोई ग़म नहीं, कम से कम इश्क का दर्जा उसे हवस बुला कर कम तो मत करो | 
  • अकेले तो बहुत सी राहें गुज़र गयीं, यूँ फ़कत दो कदम साथ चल कर मेरी आदत ना बिगाड़ो |
  • और कितने दफे मेरे हाथ को ले कर हाथ में, छोड़ने का इरादा है?  अब किसी और का थाम लो, कुछ चैन मिले शायद |
  • सावन का पानी तो बुझाने से ज्यादा झुलसाने पर तुला हुआ है, प्यास और कमबख्त 'नूर' ने जगा रखी है |
  • जान कर अनजान, दिल भी दो दिन का मेहमान, कम से कम दो दिन तो अपने हुस्न की बारिश का मज़ा ले लेने दो!
  • वोह पास आकर कान में खुस्फुसाना तुम्हारा इन बादलों की गडगडाहट से कुछ कम नहीं है |
  • मेरी आँखों से काजल उस रात कुछ ऐसे ही बहा था, जैसे आज रात का अँधेरा बिजली के कौंधने पर बह रहा है |
  • गूंजते बादल कुछ कहानियां सुना रहे हैं आज, शायद इन्हें भी तेरे खुले गेसुओं की झलक मिल गयी है |

Thursday, June 16, 2011

:)

Door rehkar itna sataya na karo
Din mein khwaab dikhaya na karo
Mere zehan mein is kadar basi ho
Judai ke khayaal se daraya na karo
Inteha se aage ja chuki hai chaahat
Mohabbat ke naye andaaz sikhaya na karo
Pighal ke kabhi dil gir jayega zamin par
Meri baaton se yun sharmaya na karo
Ki nahi rehta kaabu ab dil par
Apni haalat mujhe bataya na karo
Waqt-bewaqt khumaari ka aalam
Aisi baatein 'Viti' se bulwaya na karo...

Monday, June 13, 2011

~~~...the rains...~~~

sunehri shaam, sunehra badan,
baadalon mein zulfon ki badliyan...
shayar ko is mausam ne kahin ka nahin chhoda!

******

nazm tumhaari zulfon mein kuch ulajh si gayi hai,
guftagu se lagta hai lekin qayenaat kuch sulajh si gayi hai...

******

monsoon ki pehli baarish mein bheegna,
kuch sulag jao to phir mujhe yaad karna...
pata hai?  woh baadal maine hi bheja tha.

Saturday, May 14, 2011

~~~...Guftagu...~~~

बावरी: "और तुम धीरे से जब पलकें उठाओगी ना, उस दम
दूर ठहरे हुए पानी पे सहर खोलेगी आँखें
सुबह हो जाएगी तब, ज़मीन पर" - गुलज़ार

यह तुम्हारे लिए था, और मेरे लिए.. 
"अपनी ही साँसों का कैदी
रेशम का यह शायर इक दिन
अपने ही तागों में घुटकर मर जायेगा" - गुलज़ार


नूर: ..इक बार कुछ यूँ हुआ..आँख खुली, सपना टूटा और सामने तुम थी...
क्या वोह सपना सच में टूटा था? 

बावरी: टूटा भी हो तो क्या?  
टुकड़े जोड़ कर तसवीरें बनाना शौक़ रहा है बचपन से...
मेरे साथ खेलोगी?

नूर: हाँ, याद है मुझे जब तुमने कहा था, गुट्टे खेलोगी? उछालेंगे दिल साथ, देखते हैं पकड़ पाती हो कि नहीं..
तब से मेरा यह शौक हो गया..तुम खेलोगी?

बावरी: दिल उछालने का खेल मैंने ही सिखा दिया तुम्हे? 
खैर शौक़ तो शौक़ ही है..
सुनो, दिल पकड़ में आये जो, 
वापस तो नहीं मांग लोगी ना?

नूर: वापस क्यूँ मांगूंगी.. 
दिल दे के तो देखो, जीत जाउंगी!

बावरी: जीत गयी हो, 
दिल छुपा है जेब में, 
उस ख़त की तरह |

नूर: वोह ख़त? पता है, पान की डिबिया में छुपा रखा है मैंने..
तुम कब आओगी? सुपारी सूखने लगी है

बावरी: सावन की पहली झड़ी के साथ देखना मेरे आने की सदा भी होगी..
तुम तैयार रखना सामान, तुम्हे साथ लेकर जाउंगी!

Tuesday, May 3, 2011

Unfinished thoughts

Unfinished thoughts, always disrupting
The systematic beats of life's soundtrack.

जुबां पर शिकायतों की रंगीनियाँ सजा दीं आपने,
दिल को क्यूँ कोरा सा छोड़ दिया, बेरंग इस कदर?
खूबसूरती में कभी प्यार के मीठे बोल भी घोलना,
कसम रूह अफ़ज़ा की, चार चाँद ना लग जाएँ जो!
आदत हो चली है सब सुनकर अनसुना कर देने की,
गलती आपकी नहीं, मुझे तो लगता है कानों की है!
कुछ हद तक मेरे लफ़्ज़ों ने साथ दिया तो है मेरा,
आपके चेहरे की इक मुस्कान मिलती ही रहती है |
फिर कभी गलती से आप कुछ पूछ लेती हैं मुझसे,
"ऐसा क्यूँ लिखा? क्या मतलब है इसका, 'विती'?"
दर-ओ-दीवार की नज़ाकत मैं तो समझाने से रही,
जिस दिन खड़े हों या गिर जाएँ, समझ लेंगी 'नूर' |

Life's soundtrack with its systematic beats.
Always disrupted by unfinished thoughts.

Monday, April 25, 2011

blah

मैंने जब जवाब मांगे तो सवाल थमा दिए,
मंजिलें तय करीं तो सारे रास्ते हटा दिए |

सोचा उलझनों पर सवार ही चलते हैं अब,
ख़्वाबों के पहियों के आगे कांटे फैला दिए |

दुश्मनी जाने कौन सी खुद से निकालनी है,
आबरू को सर-ए-राह दो चांटे लगा दिए |

मुश्किल से जो दो-एक दोस्त इक्कठा किये,
बेदर्दी से तब उनके घरों पे ताले लगा दिए |

ग़ैर ने हालात थमाए होते तो कुछ बात थी,
'विती' तुमने यह नज़ारे खुद ही सजा दिए |

Wednesday, April 20, 2011

This is where it ends, and begins



The kohl lined eyes of the angel
Look for all the little dreams lost.
Troubled, squinting & searching,
Lost in a dreary, unending maze.


मेरी नज़रें थकेंगी नहीं, गर ऐसा सोचा हो तुमने |
किनारे से मिलने का सपना लेकर चली है लहर,
फ़ना होना पसंद करेगी, साहिल बन जाना नहीं |



The world stops to listen in now.
Leaving it all behind, who knew,
Everything will find its way back?

दर-ओ-दीवारें बनाते देर कहाँ लगती है, जनाब?
लोगों को इनकी नज़ाकत समझाते वक़्त लगता है |



This is where it ends, and begins.





Wednesday, April 13, 2011

~~~...बस की नहीं...~~~

पोशाक पर पोशाक, परत पर परत चढ़ी हुई हैं;
तेरे दिल तक पहुंचना बस की नहीं, दूर है बहुत |



किताब हो तुम जिसके पन्ने पलटते उम्र गुज़री है,
अभी तो आधे रास्ते तक भी नहीं पहुँच पायी हूँ |

पुरानी किताबों में खुशबुयें सी होती हैं वक़्त की,
पुराने पत्ते, फूल भी कभी; मुझे कुछ नहीं मिला |

कहने को बाहों में थामा जाने कितनी बार, पर,
चमकती आँखों के राज़ अभी तलक लापता से हैं |

काग़ज़ों के पुर्जों में छुपाया है सारे वादों को मैंने,
खुद को पढ़वाती रहती हूँ, ताकि यकीं बना रहे |


आजकल 'नूर' की मांग शायद ग्राहकों में बढ़ी है,
'विती' हक़ रखती ज़रूर है, मगर जताती नहीं |

Friday, April 8, 2011

The Many Muses of Insanity [Part 1]

The plane sped on the runway, about to take off.  Buckled in and sitting at a window seat, I realized my mind kept wandering back to everything that had happened in the last month.  Crazy was the only word to describe it.  I shook my head, hoping that the action would disrupt the thoughts and maybe I could finally catch some sleep.  I closed my eyes, and of course, a baby started crying in the plane as soon as the wheels left the ground and we rose up into the air.  Mental note: try not to travel via air when my kid is still an infant, if I ever become a mother.  There was no way I was going to get any sleep.  I suppose thinking about all the madness might actually be a good thing.  Once again, I shut my eyes and tried to produce a chronological collection of memories.

The insanity began when I made my way to my hometown, Nagzabad, after an absence of nearly 3 years.  The year was 2010 then, a month ago in December.   

My journey's first step was flying into Delhi, and I had kept a week aside for exploring the city.  There is a certain charm that Delhi has held for me, always, ever since I can remember.  Old Delhi, mind you.  Oh, and Qutub Minar.  Somehow that one monument has become a symbol of the things that matter a lot to me but I seldom mention.  The structure looms in the time-tarnished corners of my mind, but it is very much there, and it emerges subconsciously in dreams whenever I let go of the control that rules my waking hours.

The Qutub should have been the ideal place for a day out with old friends.  Instead it turned into the stage for a bizarre sequence of events.

Barely audible notifications sounded just then, for wearing the seatbelt was no longer necessary.  I was forced to open my eyes with the bustle of people moving about.  Dinner to be served soon, the attendant announced.  The story would have to wait until I finish eating.  Creativity of this sort, I have realized, has the potential to build up a huge appetite.

Tuesday, March 29, 2011

Bleeding Blue!

छुट्टी ली है आज ऑफिस से मिन्नतें कर,
लेकिन देखो जान, बुरा ना मान जाना!
तुम्हारी खातिर सारे दिन-ओ-रात मेरे,
लेकिन यह शाम तो क्रिकेट को कुरबां!
बल्कि सुनो, आओगी मैच देखने तो मैं
शौपिंग करने कल ही चलूँगा जहाँ कहो!
एक दिन तुम भी तो देखो कि दीवानगी
क्या चीज़ है | नीले रंग में होगी दुनिया |
मोहाली का माहौल गरमाया सा होगा,
ठंड होती शायद हाथ भी सेंक लेते, खैर!
हिंदुस्तान-पाकिस्तान भिड़ रहें हैं आखिर,
कोई कैसे इस मैच को मिस कर सकता है?
और तो और उड़ती-उड़ती सी खबर मिली,
हम जीते तो 'पूनम' का चाँद भी चमकेगा!